चतरा, मार्च 9 -- हंटरगंज निज प्रतिनिधि । हंटरगंज के मीरपुर पंचायत के भागेवार और फतुआचक गांव का संपर्क पथ पिछले आठ महीने से टूटा हुआ है। जिसके कारण गांव में बड़े वाहनों का आवागमन पूर्ण रूप से बाधित है। मोटरसाइकिल का परिचालन भी काफी रिस्क लेकर लोग कर रहे हैं। मालूम हो कि बीते वर्ष जुलाई माह में आए मूसलाधार बारिश के बाद गांव की यह सड़क बह गई थी। इसके बाद से आज तक उसे ठीक नहीं कराया गया। जिसके कारण पिछले आठ माह से गांव में वाहनों का परिचालन बाधित है। ग्रामीणों का कहना है कि रोड का कटाव हो जाने के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार अगर बरसात आने से पहले कोई पहल नहीं की गई तो सड़क का बचा हुआ हिस्सा भी अगले बरसात का पानी में बह जाएगा। जिसके बाद पैदल आवागमन भी बाधित हो जाएगा। खासकर स्कूली बच्चों को स्कूल तक पह...