लखीमपुरखीरी, मार्च 16 -- अमीर नगर। तमाम बधाओं को पर करते हुए अमीरनगर जैसे छोटे गांव से लेकर हार्वर्ड विश्वविद्यालय तक का सफर छात्र शादाब ने तय किया है। शादाब खान के बड़े भाई जलीस खान ने बताया कि शादाब ने हाई स्कूल व इंटर की पढ़ाई मोहम्मदी के दून पब्लिक स्कूल से पूरी की आगे की शिक्षा के लिए वह लखनऊ चले गए। शिक्षा के प्रति उनका समर्पण स्कूल के वर्षों में कड़ी मेहनत करके एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की। उन्हें उत्तर प्रदेश सरकार की पहल युवा संगम का हिस्सा बनने का अवसर मिला। इसके लिए शादाब को वर्ष 2018 में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सम्मानित किया। बाद में शादाब को अशोका यूनिवर्सिटी में पूर्ण छात्रवृत्ति पर प्रवेश मिला। इसके बाद उन्हें हार्वर्ड स्कूल आफ एजुकेशन से शिक्षा नीति और विश्लेषण कार्यक्रम में प्रवेश का प्रस्ताव मिला ...