बाराबंकी, जुलाई 27 -- सूरतगंज(बाराबंकी)। बाराबंकी के मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के संतनगर गांव में संदिग्ध हाल में एक युवक का शव पेड़ पर फंदे से लटकता मिला। घटना को प्रेम-प्रपंच के चलते आत्महत्या से जोड़कर देखा जा रहा है। खेत की तरफ गए ग्रामीणों की नजर पड़ी तो शव लटकने की जानकारी पुलिस व परिवार के लोगों को दी। मौके पर पहंुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। क्षेत्र के संतनगर गांव निवासी राजू उर्फ छोटू का शव सोमवार की सुबह गांव के पश्चिम दिशा स्थित एक खेत में बेर के पेड़ से फंदे पर लटका मिला। खेतों की ओर गए ग्रामीणों ने शव को लटका देखा तो गांव में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस और मृतक के परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए। घटना की जानकारी पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को ...