आगरा, जनवरी 28 -- थाना सिकन्दरपुर वैश्य के सनौडी गांव में एक किशोरी ने पारिवारिक विवाद के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक मंगलवार की शाम करीब छह बजे सनौड़ी गांव के बाहर खेत पर खड़े पर एक किशोरी का शव लटके होने की जानकारी मिली। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटना स्थल का मौका मुआयना कर शव कब्जे में ले लिया। मृतका की शिनाख्त सनौड़ी निवासी धुरपाल की 16 वर्षीय बेटी के रूप में हुई। परिजनों ने बताया कि छोटे बहन भाई से झगड़े के बाद परिजनों ने उसे डांट दिया था, इसके बाद ही वह घर से निकल गई और कुछ देर बाद गांव के लोगों ने उसका शव पेड़ पर लटका देखा। थाना पुलिस, फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्...