इटावा औरैया, जुलाई 25 -- उदी। सेंचुरी क्षेत्र के गांव गढ़ायता के पास शनिवार सुबह करीब नौ बजे नहर में करीब पांच फुट लंबा मगरमच्छ दिखाई देने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। खेतों की ओर जा रहे ग्रामीणों ने नहर में मगरमच्छ देखा तो इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए। वन विभाग ने लोगों को सुरक्षित दूरी बनाए रखने की सलाह दी।

रेस्क्यू अभियान दोपहर करीब दो बजे रेंजर के.के. त्यागी के नेतृत्व में वन विभाग की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। टीम में सेंचुरी वन दरोगा ओमप्रकाश और उनके सहयोगी अवधेश राजपूत सहित अन्य कर्मचारी शामिल रहे। नहर में पानी अधिक होने और मगरमच्छ के लगातार स्थान बदलने के कारण उसे पकड़ने में टीम को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। करीब चार घंटे तक चले रेस्क्यू अभियान के बाद मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़ लिय...