बिजनौर, मार्च 6 -- बिजनौर। शेरकोट के गांव भनोटी उर्फ नारायणपुर जमनीभान के पास गुरुवार सुबह ग्रामीणों को गुलदार घायल हालत में पड़ा मिला। इसका पता चलने पर मौके पर भीड़ जमा हो गई। सूचना पर वन विभाग की टीम पहुंची, लेकिन तब तक गुलदार की मौत हो चुकी थी। ग्रामीणों ने बताया कि सुबह किसान खेतों पर जाने के लिए निकले तो गांव के बाहर एक गुलदार घायल हालत में पड़ा था। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना वन विभाग को दी। इसके बाद रेंजर शशांक गुप्ता, डिप्टी रेंजर हरदेव सिंह, डिप्टी रेंजर विजय भारत, वन रक्षक विपिन कुमार आदि मौके पर पहुंचे। टीम ने बताया कि उनके आने से पहले ही घायल गुलदार दम तोड़ चुका था। डिप्टी रेंजर हरदेव सिंह ने बताया कि गुलदार की उम्र करीब तीन वर्ष है। मौत का स्पष्ट कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चल सकेगा। विभाग अधिकारियों ने गुलदार का धाम...