गोंडा, अगस्त 24 -- अलावल देवरिया, संवाददाता। धानेपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार को स्थित एक तालाब में दुष्कर्म पीड़िता किशोरी का शव मिला है। घटना की जानकारी मिलते ही एएसपी/सीओ सदर अभिषेक दावच्या फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की है। पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है। मृतका की मां ने गांव के ही लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। एएसपी/सीओ सदर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि किशोरी से दुष्कर्म के मामले में पहले से ही मुकदमा दर्ज है। फिलहाल आरोपी जेल में है। पीड़ित मां ने बताया कि मेरे पति की मौत पहले ही हो चुकी है। वह अपने मायके में मिली सम्पत्ति पर निवास कर रही है। यहां गांव पर मेरा एक बेटा पत्नी के साथ रहता है। दूसरा ...