गाज़ियाबाद, अप्रैल 27 -- गाजियाबाद, नतिन कौशिक। विजयनगर क्षेत्र में गांव गए परिवार का घर चोरों ने खंगाल लिया। पीड़ित का आरोप है कि चोरों ने घर से सोने-चांदी के गहने और 30 हजार रुपये नकद चुराए हैं। इस मामले में पीड़ित ने अज्ञात चोरों के खिलाफ विजयनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।प्रताप विहार के रहने वाले अमित कुमार गुप्ता ने शिकायत देकर बताया है कि 16 अप्रैल को वह परिवार के साथ घर का ताला बंद कर अपने गांव अलिगंज एटा चले गए थे। करीब दस दिन बाद जब वह 26 अप्रैल को अपने घर आए, तो उन्हें घर का ताला टूटा मिला और घर का कीमती सामान इधर उधर पड़ा था आरोप है कि चोर घर में रखे सोने चांदी के गहने और 30 हजार रुपये नकद चुराकर ले गए है। एसीपी का कहना है कि इस मामले में पीड़ित की शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी...