शामली, अक्टूबर 4 -- गांव क़ी सुख शांति व समृद्धि हेतु बाबरी के ग्रामीणों द्वारा गांव के भूमिया खड़े पर एक महायज्ञ का आयोजन किया गया। शनिवार को गांव बाबरी में हिंड -बाबरी मार्ग पर स्थित परंपरागत आस्था और संस्कृति के प्रतीक "भूमिया खेड़े स्थल पर गांव की सुख-शांति, समृद्धि और आपसी सौहार्द के लिए एक महायज्ञ का आयोजन किया गया। इस यज्ञ के पुरोहित अरुण कौशल महाराज व यज्ञमान नरेश सैनी सह पत्नी रहे। इस धार्मिक आयोजन में सैकड़ों ग्रामीणों ने श्रद्धापूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः काल भूमिया खेड़े पर पुरोहित द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हवन-पूजन की प्रक्रिया आरंभ हुई। यज्ञ के पुरोहित पंडित पंडित अरुण कौशल महाराज ने बताया कि भूमिया देव को गांव का रक्षक माना जाता है और उनके पूजन से प्राकृतिक आपदाएं, बीमारियां और संकट टलते हैं। महायज्ञ के म...