बेगुसराय, अप्रैल 8 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी बेगूसराय की जिला परिषद की बैठक बुधवार को कार्यानंद भवन में पूर्व विधायक रामरतन सिंह की अध्यक्षता में हुई। जिला मंत्री अवधेश कुमार राय ने कहा कि बेगूसराय की नवनिर्मित जिला परिषद में युवाओं की भागीदारी एवं जवाबदेही पर बल दिया गया है। पार्टी ने गांव की ओर चलो का नारा दिया है। इस क्रम में 14 अप्रैल को हर पंचायत में संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया है। इस अवसर पर विचार गोष्ठी, खेलकूद प्रतियोगिता सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिला मंत्री ने कहा है गांव की समस्या पर जन आंदोलन खड़ा करना है। मोदी सरकार यूजीसी इक्विटी रेगुलेशन एक्ट को लागू नहीं करना चाहती है। इसे लागू करवाने के लिए आंदोलन खड़ा करना है। संगठन...