मेरठ, दिसम्बर 11 -- हस्तिनापुर। भारतीय किसान यूनियन (भानु) के कार्यकर्ताओं ने ग्राम गणेशपुर में गांव की समस्याओं को लेकर धरना प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार नितेश सैनी ने समस्याओं का तीन दिन में निराकरण कराने का आश्वसन दिया। तब जाकर कार्यकर्ताओं ने धरना समाप्त किया। युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष (पश्चिमी) अमित त्यागी के नेतृत्व में काफी ग्रामीणों ने ग्राम गणेशपुर में सड़क किनारे बैठकर धरना प्रदर्शन किया। अमित त्यागी ने बताया कि गांव में नालों की नियमित सफाई लंबे समय से नहीं हो रही है जिसके चलते नालों में गंदगी, कीचड़ एवं दूषित जल का जमाव हो गया है। इससे ग्रामीण बहुत परेशान हैं। मुख्य मार्गो पर अतिक्रमण बढ़ता जा रहा है,। तालाब का क्षेत्रफल लगातार घट रहा है, जिससे वर्षा जल संरक्षण, भू-जल स्तर तथा ग्राम की पारंपरिक जलव्यवस्था प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.