गांव की समस्याओं का संज्ञान लेकर समाधान कराएं जिम्मेदार
चंदौली, जून 25 -- सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद जिलाधिकारी चन्द्रमोहन गर्ग ने बुधवार को विकास खंड के फगुईया गांव में आयोजित जन चौपाल में ग्रामीणों से रुबरु हुए। इस दौरान ग्रामीणों की एक एक समस्या को सुनकर समाधान कराए जाने का निर्देश दिया। चेताया कि ग्रामीणों की समस्या सुनकर और जानकर अधिकारी अनजान न बने। जानकारी मिलने पर संज्ञान में लेकर त्वरित इसका समाधान कराएं। इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जन चौपाल में मुख्य रूप से बिजली, पानी, सड़क, साफ-सफाई, पेंशन, खतौनी और विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़े मामले सामने आए। जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग ने मौके पर मौजूद बिजली विभाग के अभियंता को निर्देश दिया कि ग्रामीण क्षेत्रों में मानक रहित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए और जर्जर तारों व लो-वोल्टेज की समस्या को तत्काल दूर किया जाए। यह भी पढ़ें...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.