लखीमपुरखीरी, मई 16 -- महेशपुर रेंज की बिलहरी बीट क्षेत्र में बाघ की दहशत थमने का नाम नहीं ले रही है। वन विभाग के तमाम दावों के बावजूद बाघ गांव की सड़क पर घूमता दिखाई दिया जिसकी तस्वीर ग्रामीणों ने मोबाइल में कैद कर ली। तस्वीर में साफ देखा जा सकता है कि सड़क पर बाघ मौजूद है जबकि कुत्ते उससे दूरी बनाए खड़े हैं। इस घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत और आक्रोश दोनों बढ़ गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि वन विभाग केवल गश्त बढ़ा दी गई है जैसे बयान जारी कर अपनी जिम्मेदारी पूरी मान लेता है जबकि जमीनी हकीकत बिल्कुल अलग है। लोगों का कहना है कि बाघ अब आबादी क्षेत्र तक पहुंच चुका है और पिछले दो दिनों में दो बछड़ों का शिकार भी कर चुका है। स्थानीय लोगों के अनुसार बुधवार को खेत पूजन के दौरान महिलाओं के सामने ही बाघ बछड़े को खींच ले गया था। इसके अलावा अब तक दो...