पूर्णिया, जून 26 -- बड़हरा कोठी, एक संवाददाता। गौरीपुर पंचायत में पंचायत सरकार भवन से सटी कच्ची सड़क की मिट्टी काटकर खेत में मिलाने का मामला सामने आया है। सूचना मिलने पर रघुवंशनगर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मिट्टी कटाई का कार्य तत्काल बंद करा दिया। मामले को लेकर पंचायत की मुखिया नीलम देवी ने अंचल कार्यालय एवं रघुवंशनगर थाना में लिखित आवेदन देकर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। मुखिया नीलम देवी ने अपने आवेदन में बताया है कि गौरीपुर पंचायत के मौजमपट्टी खेल मैदान स्थित पंचायत सरकार भवन के पीछे से दरगाहा टोला बेलापेमू मुख्य सड़क तक जाने वाली कच्ची सड़क आजादी पूर्व से अस्तित्व में है और ग्रामीणों के आवागमन का महत्वपूर्ण मार्ग है। आरोप है कि गांव के कुछ लोगों ने जेसीबी मशीन से सड़क की मिट्टी काटकर अपने खेत में मिला रहे थे। मुखिया क...