गांव की बेटियों का आत्मविश्वास बढ़ाएगा प्रोजेक्ट सहेली
बागपत, अगस्त 15 -- छपरौली। होशियारी देवी गल्र्स इंटर कॉलेज रठौडा में छात्राओं का आत्मविश्वास बढ़ाने और अंग्रेजी बोलने की झिझक दूर करने के लिए प्रोजेक्ट सहेली का आयोजन हुआ। 12 से 14 अगस्त तक चले पहले कार्यक्रम में कक्षा नौवीं और 10वीं की छात्राओं ने भाग लिया। तीन दिवसीय कार्यक्रम में छात्राओं को टीमवर्क, संवाद और सार्वजनिक रूप से अपनी बात रखने के साथ रोजमर्रा की आसान अंग्रेजी बोलने का अभ्यास कराया गया। प्रोजेक्ट की शुरुआत सिमरिन कुंद्रा, सपना सिंह कुंद्रा और सिखा सिंह ने विद्यालय के साथ मिलकर की है। यह भी पढ़ें- महिला पॉलिटेक्निक में 14 दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम का समापन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.