रांची, मई 10 -- इटकी, प्रतिनिधि। पुलिस महानिरीक्षक नौसाद आलम ने कहा कि शिक्षा एक अमूल्य धन है, जितना बांटो उससे अधिक बढ़ती है। शिक्षा के बिना आदर्श और समृद्ध समाज की कल्पना नहीं की जा सकती। वे गुरुवार को इटकी मौसीबाड़ी स्थित आही अली फार्म हाउस में प्रदेश युवा कांग्रेस महासचिव आरिफ रजा के द्वारा आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि गांव के बच्चे विपरीत परिस्थितियों में भी लगन से पढ़ाई कर समाज का नाम रोशन कर रहे हैं, बस उनकी प्रतिभा को तराशने की जरूरत है। आईजी ने छात्रों को लक्ष्य तय कर मेहनत के साथ आगे बढ़ने की सलाह दी। वहीं आरिफ रजा ने विद्यार्थियों की उपलब्धियों की सराहना की। इस अवसर पर मैट्रिक में 97.8 प्रतिशत अंक लाकर प्रखंड टॉपर तस्निया परवीन, इंटर साइंस टॉपर शिबा फुलक, कॉमर्स टॉपर नगमा प...