कन्नौज, दिसम्बर 2 -- छिबरामऊ, संवाददाता। सौरिख थाना क्षेत्र के हुसेपुर तुर्कन गांव में एक नवजात बच्ची नाली में पड़ी पाई गई। ग्रामीण ने सुबह जब बच्ची के रोने की आवाज सुनी तो उसे आनन-फानन में निकाल कर मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बच्ची को सीएचसी भर्ती कराया। वहां डॉक्टर ने नवजात बच्ची को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने गांव पहुंचकर मामले की जानकारी शुरू कर दी। तीन-चार लोगों को थाने लाकर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। थाना क्षेत्र के हुसेपुर तुर्कन गांव में जयसिंह के मकान के सामने बनी नाली में मंगलवार की सुबह गांव के लोग निकले तो उन्हें नाली में नवजात के रोने की आवाज सुनाई दी। जिसे देख ग्रामीण एकत्र होने लगे। जानकारी मिलने पर प्रधान प्रतिनिधि बबलू गौतम मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में बिना कपड़ों के पड़ी नवजात बच्ची ...