बस्ती, मार्च 7 -- बस्ती। सल्टौआ ब्लॉक के अजगैवा जंगल ग्राम पंचायत में 'गांव की समस्या गांव में समाधान' के तहत चौपाल लगाकर समस्या का निस्तारण किया गया। इस दौरान बिजली व राजस्व विभाग के अधिकारी गैर हाजिर रहे।मौके पर 22 समस्याओ में से 19 का निस्तारण किया गया। अध्यक्षता प्रधान मधुबाला चौधरी ने किया। अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और कई मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया। रामकेश यादव ने सड़क और नाली का निर्माण नहीं होने से हो रही परेशानियों को उठाया। बताया कि सड़क व नाली न बनने से बरसात के समय जलभराव हो जाता है। आवागमन में काफी दिक्कत होती है। सचिव अरूणेश पाल व प्रधान ने सड़क निर्माण का आश्वासन दिया। एडीओ पंचायत वीरेंद्र प्रसाद त्रिपाठी ने गांव स्वच्छ रखने की अपील किया। सीडीपीओ देवेंद्र सिंह ने आंगनवाणी केंद्र की समस्या सुनकर समाधान...