नैनीताल, मार्च 6 -- भीमताल। विधायक राम सिंह कैड़ा ने शुक्रवार को भीमताल ब्लॉक के अमृतपुर, डहरा, अमिया आदि गांवों का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याओं को सुना। ग्रामीणों ने बिजली, पानी, सड़क, स्ट्रीट लाइट आदि समस्याओं की जानकारी दी। विधायक कैड़ा ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को ग्रामीणों की समस्याओं पर तुरंत कार्रवाई करने को कहा। साथ ही जमरानी बांध परियोजना के अंतर्गत प्रभावित गांवों में सीएसआर फंड से प्रत्येक गांव में स्ट्रीट लाइट लगाने को निर्देशित किया। इस दौरान ग्राम प्रधान प्रेम शर्मा, पंकज मेहरा, मनोज चनौतिया आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...