गिरडीह, मई 27 -- गांडेय, प्रतिनिधि। गांडेय प्रखंड के बरमसिया 1 पंचायत के गादी सिरसिया गांव के नीचे टोला में स्थित ट्रांसफार्मर के जल जाने के कारण पिछले 5 दिनों से उक्त टोला के ग्रामीण अंधेरे में रहने को विवश हैं। भीषण गर्मी में उक्त टोला में बिजली बाधित रहने से ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण नये ट्रांसफार्मर लगाने और गांव में बिजली व्यवस्था सुचारु रुप से शुरु करने को लेकर बिजली विभाग को आवेदन दिया है। यह भी पढ़ें- 20 दिनों से नहीं है बिजली, गामीणों ने किया प्रदर्शनग्रामीणों की समस्याएँ ग्रामीणों में राजेन्द्र शर्मा, लोबिन भोक्ता, धीरज पंडित, संजय यादव, मनोज यादव, मधोज भोक्ता सहित अन्य ग्रामीणों ने मंगलवार को संयुक्त रुप से कहा कि 22 मई को क्षेत्र में तेज आंधी बारिश आई थी। उक्त बारिश में ही इस टोला का ट्रांस...