गांव-कस्बों में डीजल की हो रही है कमी पेट्रोल पंप पर तेल नहीं के बोर्ड से बढ़ी
रामगढ़, मई 29 -- रामगढ़, एक प्रतिनिधि। अंतरराष्ट्रीय हालात और आपूर्ति संकट के असर के बीच जिले के गांव-कस्बों में डीजल और पेट्रोल की किल्लत गहराने लगी है। कई पेट्रोल पंपों पर लगातार ईंधन खत्म होने की स्थिति बन रही है। जगह-जगह पंपों पर तेल नहीं है के बोर्ड लगे दिखाई दे रहे हैं। जिससे आम उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ गई है। खासकर डीजल की कमी ने किसानों, वाहन चालकों और छोटे कारोबारियों की चिंता बढ़ा दी है। इधर कृषि गतिविधियों में तेजी आने के कारण डीजल की मांग अचानक बढ़ गई है। खेतों की जुताई, सिंचाई और अन्य कार्यों में डीजल की खपत बढ़ने से पेट्रोल पंपों पर दबाव और अधिक बढ़ गया है। कई ग्रामीण इलाकों में किसान सुबह से ही डीजल के लिए पंपो पर खड़े नजर आ रहे हैं。 यह भी पढ़ें- गांव-कस्बों में ड्राई हो रहे पेट्रोल पंप, कई जगह लगे 'तेल नहीं' के बोर्डपैनिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.