सराईकेला, अप्रैल 4 -- खरसावां। खरसावां विधायक दशरथ गागराई ने कुचाई प्रखंड के सीमावर्ती दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र स्थित रोलाहातु पंचायत के विभिन्न गांव, टोला का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कुचाई के अतरा, हुडांगदा, तिलूडीह, बादुंगूटु, नावाटोला, श्रीजंग, तारोवडीह आदि गांव और टोले के ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली। भ्रमण के क्रम में विधायक ने तमाड़ प्रखंड से सटे सीमावर्ती क्षेत्रों में स्थित स्कूलों का भी निरीक्षण किया। विद्यालयों में आधारभूत सुविधाओं की कमी, शिक्षकों की अनुपस्थिति, भवन मरम्मत और पेयजल जैसी समस्याएं प्रमुख रूप से सामने आई। विधायक ने संबंधित अधिकारियों को इन समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक पहल करने का निर्देश दिया। ग्रामीणों ने सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य सुविधा और शिक्षा व्यवस्था को लेकर परेशानियां विधा...