गांव और खेतों को सरयू की कटान से बचाने की गुहार
बलिया, अगस्त 15 -- बांसडीह, हिन्दुस्तान संवाद। सरयू नदी की उग्र धाराओं से सुल्तानपुर गांव की पोखरा बस्ती के सामने तेजी से हो रहे कटान स्थल का विधायक केतकी सिंह ने गंडक गोरखपुर के मुख्य अभियंता विकास कुमार सिंह, अधिशासी अभियंता संजय कुमार मिश्र और बाढ़ विभाग की पूरी टीम के साथ निरीक्षण किया। कोयलाबीर बाबा स्थान के पास कटान स्थल पर विधायक के पहुंचते ही ग्रामीणों ने गांव व खेती की जमीन बचाने की मांग की।ग्रामीणों ने विधायक को बताया कि सरयू की धाराएं लगातार खेतों को निगल रही हैं और अब आबादी पर भी खतरा मंडराने लगा है। विधायक ने अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए और लोगों को भरोसा दिलाया कि किसी भी कीमत पर गांव को कटने नहीं दिया जाएगा। अधिकारियों ने भी कटान की भयावहता को देखते हुए तत्काल सुरक्षात्मक कदम उठाने का भरोसा दिया। अधिशासी अभियंता ने बताय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.