एटा, मार्च 29 -- सकीट, गांव उम्मेदपुर में कई साल पुराने शिव मंदिर से चोरों ने घंटा चोरी कर लिए। पुजारी मंदिर में पहुंचे। घंटा नहीं मिलने पर जानकारी ली। जानकारी मिलते ही काफी संख्या में ग्रामीण पहुंच गए और घटना को रोष व्यक्त किया है। जानकारी मिलते ही पुलिस भी पहुंच गई और घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए मामले में जानकारी ली है। आक्रोशित लोगों ने घटना के जल्द खुलासे की मांग की है। थाना सकीट के गांव उम्मेदपुर में प्राचीन शिव मन्दिर है। शनिवार को ताला तोड़कर चोर मंदिर में अंदर घुस आए। मंदिर से करीब आधा दर्जन से पीतल के घंटा चोरी कर ले गए। देर रात पुजारी मंदिर में पहुंचे। घंटा नहीं मिले और ताला भी टूटा हुआ मिला। जानकारी मिलते ही आनंद सिंह सहित काफी संख्या में लोग पहुंच गए। घटना को लेकर रोष व्यक्त किया है। ग्रामीणों ने बताया कि काफी पुराना प्राचीन ...