नई दिल्ली, जुलाई 4 -- महिंद्रा स्कॉर्पियो को भारत के गांवों से लेकर शहरों तक खूब पसंद किया जाता है। अगर बीते महीने यानी जून, 2026 की बात करें तो इस दौरान महिंद्रा स्कॉर्पियो (Mahindra Scorpio) देश की बेस्ट-सेलिंग मिड-साइज एसयूवी रही। स्कॉर्पियो ने इस दौरान 10.65 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 14,097 यूनिट कार की बिक्री की। साथ ही ओवरऑल बिक्री में भी स्कॉर्पियो सातवें पोजिशन पर रही। बता दें कि कंपनी स्कॉर्पियो को क्लासिक और N वैरिएंट्स में बेचती है। आइए जानते हैं एसयूवी के फीचर्स, पावरट्रेन और कीमत के बारे में विस्तार से।पहली बार टॉप-10 से बाहर रही क्रेटा इस सेगमेंट की बिक्री में दूसरे नंबर पर मारुति सुजुकी विक्टोरिस रही। विक्टोरिस को भी इस दौरान 10,000 से ज्यााद लोगों ने खरीदा। बता दें कि इस दौरान मारुति विक्टोरिस को 10,035 नए लोगों...