हमीरपुर, अप्रैल 2 -- हमीरपुर, संवाददाता। शासन ने त्वरित आर्थिक विकास योजना से जनपद में सड़क, सीसी, इंटरलॉकिंग व नाली निर्माण कराने के लिए ग्रामीण अभियंत्रण विभाग (आरईएस) की 19 परियोजनाओं को स्वीकृति दी है। जिसमें 14.47 करोड़ का बजट स्वीकृत किया गया है। साथ ही पहली किश्त के रूप में 7.25 करोड़ का बजट भी आवंटित कर दिया है। संयुक्त सचिव, नियोजन अनुभाग-4 लखनऊ के शासनादेश के अनुसार सुमेरपुर ब्लाक के मोराकांदर गांव में नीमनाथ बाबा होते हुए राठ रोड तक 4.60 किमी नई सड़क निर्माण के लिए 293.93 लाख का बजट स्वीकृत किया गया है। इसी तरह स्वासा परसनी मार्ग में बाबादीन प्रजापति के खेत के बगल से नीमनाथ बाबा मेला मैदान तक 2.50 किमी सड़क निर्माण के लिए 162.02 लाख, पत्योरा गांव में पूरन के मकान से होते हुए मुरली केवट के मकान तक इंटरलॉकिंग मार्ग निर्माण के लिए 40.1...