बागपत, फरवरी 27 -- बागपत। ग्राम पंचायतों में बने सामुदायिक, व्यक्तिगत शौचालयों तथा पंचायत आदि सार्वजनिक भवनों के रख-रखाव व स्वच्छता को लेकर पंचायतीराज विभाग सर्वेक्षण कराने जा रहा है। स्वच्छता के आधार पर इन्हें ग्रेडिंग दी जाएगी। इसकी स्वच्छ भारत मिशन में चयनित स्वच्छता चैंपियनों को दी गई है। पंचायती विभाग ने उत्कृष्ट स्वच्छता वाले सफाकर्मियों को चैंपियन का नाम दिया है। इसके लिए 6 ब्लॉकों मे सर्वे कराया जायेगा, जिसमें एक ब्लॉक में 20 से 30 चैंपियन सर्वे कर स्वच्छता व रख रखाव पर ग्रेडिंग देंगे। ग्राम पंचायतों में स्वच्छता के प्रति लोगों की जागरुकता और सरकारी भवनों के रख-रखाव की जानकारी लेने के लिये पंचायतीराज विभाग सर्वेक्षण कराने जा रहा है। इसमें ग्राम पंचायतों में स्वच्छ भारत मिशन में चयनित स्वच्छता चैंपियनों लगाया जायेगा। ये गांवों में ...