आगरा, जून 2 -- जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों में जलभराव व गंदगी की समस्या को दूर करने के लिए जिला पंचायत राज विभाग ने कसरत शुरू कर दी है। डीपीआरओ ने छोटी ग्राम पंचायतों में तैनात सफाई कर्मियों को बड़े गांवों में तैनात कर दिया है। सफाई कर्मियों को नई तैनाती स्थल पर कार्य करने के निर्देश भी दिए हैं। डीपीआरओ राजेश चौरसिया को जन शिकायती पोर्टल व एडीओ पंचायत से जानकारी मिली कि कुछ सफाई कर्मी छोटे-छोटे राजस्व गांवों पर तैनात हैं। जबकि अधिक जनसंख्या वाले राजस्व गांवों में सफाई कर्मियों की तैनाती नहीं हैं। जिस वजह से इन अधिक जनसंख्या वाले गांवों में सफाई कार्य में दिक्कतें आ रही हैं। डीपीआरओ ने शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए कम जनसंख्या वाले गांवों से हटाकर 42 सफाई कर्मियों को अधिक जनंसख्या बाले गांवों में तैनाती दी है। उन्होंने सफाई कर्मियों तुरत अपनी...