गांवों में श्रमिकों को जागरूक कर रहा विभाग
गोरखपुर, जून 2 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। श्रम विभाग गोरखपुर की ओर से 'चलो श्रमिक के द्वार' कार्यक्रम के अन्तर्गत जिले के प्रत्येक विकास खण्ड स्थित ग्राम पंचायतों में जन-जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। मंगलवार को सरदारनगर ब्लॉक के भरतपुर एवं शत्रुघनपुर गांव में श्रम प्रवर्तन अधिकारी गोरखपुर संतोष कुमार त्रिपाठी व बांसगांव के अतरौली एवं साईताल में श्रम प्रवर्तन अधिकारी गोरखपुर सुनील कुमार के नेतृत्व में कैम्प/चैपाल आयोजित की गई। चारों जगह 92 श्रमिकों का पंजीकरण किया गया और उन्हें विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। वहीं दत्तोपंत ठेंगड़ी राष्ट्रीय श्रमिक शिक्षा एवं विकास बोर्ड, क्षेत्रीय निदेशालय की ओर से श्रमिक मित्र विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का प्रारम्भ किया गया। मुख्य अतिथि उप श्रम आयुक्त शक्ति सेन मौर्य ने श्रमिक मित्रों को सम्बोधित किय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.