महाराजगंज, जनवरी 6 -- महराजगंज, निज संवाददाता। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2026 के लिए हुए मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान कई पुराने मतदाताओं का नाम कट जाने और अनेकों का नाम नहीं जुड़ने पर गांव की सियासत तेज होने लगी है। कई बीएलओ पर वर्तमान प्रधान से मिली भगत का भी आरोप लग रहा है। नाम कटने के बाद कई गांवों से डीएम के पास शिकायतें भी पहुंचने लगी है। लोगों ने आपत्ति और दावे किए हैं। अब समिति सभी प्रकार की शिकायतों को निपटाने में जुटी है। मतदाता पुनरीक्षण अभियान के बाद जिला निर्वाचन कार्यालय ने 23 दिसंबर को मतदाता की अनंतिम सूची जारी किया था। इसमें 19 लाख 52 हजार 26 मतदाताओं का नाम जारी किया गया। इसपर 24 दिसंबर से 31 दिसंबर तक आपत्ति और दावे माँगा गया। जिसके बाद कुछ गांवों में नाम काटने, नाम नहीं जोड़ने की शिकायतें आनी शुरू हो गई। समिति आपत्...