चतरा, जनवरी 29 -- टंडवा, निज प्रतिनिधि। आम्रपाली और चंद्रगुप्त कोल परियोजना से प्रभावित 15 किमी के दायरे में आने वाले गांवों की सर्वांगीण विकास को लेकर महाप्रबंधक संजीव कुमार ने पंचायत प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। बैठक में सीसीएल के सीएसआर के तहत् 2026-27 में शिक्षा, स्वास्थ्य और पेयजल से संबंधित योजनाओं की चयन को लेकर जीएम ने प्रमुख, मुखिया और पंचायत समिति सदस्यों से योजनाओं की सूची देने की अपील की। जीएम संजीव कुमार ने बैठक में कहा कि गांवों की जो प्रमुख समस्या है उसकी सूची सीसीएल को उपलब्ध करायें। ताकी सीएसआर से धरातल पर उतारा जा सके। बताया गया कि आम्रपाली खुलने के दस सालों बाद पहली बार जीएम ने पंचायत प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर विकास की रूप रेखा तैयार की जा रही है। बैठक में केरेडारी प्रमुख सुनीता देवी, मुखिया अरविंद सिंह, सरिता देवी, म...