चंदौली, फरवरी 20 -- शहाबगंज, हिन्दुस्तान संवाद। राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के अंतर्गत विकास खंड सभागार में ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के लिए एक दिवसीय रिफ्रेशर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में क्षेत्र पंचायत सदस्यों, सहायक विकास अधिकारियों एवं ग्राम पंचायत सचिवों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का उद्देश्य पंचायत प्रतिनिधियों को शासन की विभिन्न योजनाओं, वित्तीय प्रबंधन, विकास कार्यों की निगरानी तथा ग्राम पंचायतों को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने से संबंधित जानकारी दी गई। प्रशिक्षण सत्र में क्षेत्र पंचायत विकास योजना की बैठक की प्रक्रिया, क्षेत्र पंचायत का गठन, पंचायत की स्वयं की आय के स्रोत, सतत विकास योजना तथा कार्ययोजना में शामिल किए जाने वाले बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। पंचायतों में पारदर्शिता, डिजिटल...