भागलपुर, अप्रैल 4 -- भागलपुर/सुल्तानगंज, हिन्दुस्तान टीम। दिल्ली, मुंबई, सूरत आदि शहरों में रहने वाले कई प्रवासी मजदूर अपने घर लौट रहे हैं। गांव-घर में काम की तलाश कर रहे हैं। इन मजदूरों का कहना है कि जहां काम कर रहे थे वहां खाने-पीने में दिक्कत होने लगी थी। छोटा सिलेंडर मिल नहीं रहा है और होटलों में खाना एक मजदूर के लिए महंगा है। कुछ जगहों पर काम मिलने में भी दिक्कत हो रही है। ऐसे में वहां रह पाना मुश्किल हो रहा था। सुल्तानगंज प्रखंड के मिरहट्टी पंचायत के मिरहट्टी ग्राम में कई प्रवासी मजदूर वापस घर लौट आए हैं। यहां लौट कर आए प्रवासी मजदूर सन्नी कुमार (22) बताते हैं कि घर से कमाने एक साल पहले फरीदाबाद, बल्लवगढ़ गया था। अभी गैस नहीं मिलने एवं होटल मालिक द्वारा भोजन की मनमानी कीमत लेने के कारण दिक्कत होने लगी है। मकान मालिक चूल्हे नहीं जलान...