भभुआ, अप्रैल 25 -- बढ़ते तापमान की वजह से भूगर्भ जलस्तर में दो फुट से ज्यादा आई गिरावट आहर, पइन, पोखर में पानी की कमी से समस्या, मोटर से कम निकल रहा पानी ग्राफिक्स 80 अगलगी की घटना इस वर्ष गर्मी में हुई 10 से 12 जगह प्रतिदिन लग रही है आग (पड़ताल) भभुआ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कैमूर जिले के गांवों में लग रही आग को बुझाने के लिए अब पानी जुटाना मुश्किल हो रहा हैं। इन दिनों बढ़ते तापमान की वजह से भूगर्भ जलस्तर में दो फुट से ज्यादा गिरावट आयी है। जिले के विभिन्न प्रखडों के आहर, पइन, पोखर में पानी की कमी से यह समस्या हो रही है। यह भी पढ़ें- वार्ड सात के 150 घरों में पेयजलापूर्ति ठप पानी का लेयर नीचे चले जाने से समरसिबल से भी कम पानी निकल रहा है। जिले के भभुआ अनुमंडल में इस वर्ष की गर्मी में आग लगने से करीब 80 घटनाएं हुई है। इनमें गेहूं की फसल जलने ...