मोतिहारी, अप्रैल 5 -- मोतिहारी। जहरीली शराब कांड के बाद प्रभावित गांवों में पुलिस की ओर से जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है वहीं स्वास्थ्य विभाग की ओर से मेडिकल कैंप लगाकर लोगों का इलाज चल रहा है। तनिक भी संदेह होने पर उसे तुरंत एम्बुलेंस से सदर अस्पताल इलाज के लिये भेजा जा रहा है। डीएम सौरभ जोरवाल ने इसे गंभीरता से लिया है। सीएस को सख्त निर्देश दिया है कि प्रभावित व आसपास के गांव में मेडिकल कैंप लगातार लगाएं। संदिग्ध लोगों की जांच व दवा दें। एसपी स्वर्ण प्रभात ने शराब व तस्करों के खिलाफ छापेमारी अभियान तेज कर दिया है। पुलिस की ओर से गांव में माइकिंग की जा रही है। माइकिंग के माध्यम से लोगों को जहरीली पदार्थ से दूर रहने की हिदायत दी जा रही है। तुरकौलिया के आसपास एवं शंकर सरैया सहित प्रभावित गांवों में आशा वर्कर्स के द्वारा घर-घर पूछताछ व जा...