गांवों में भी होगा कचरे का निस्तारण, हर वार्ड में बनेंगे स्वच्छता फेसिलिटेटर
जमशेदपुर, मई 29 -- सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट रूल-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर उपायुक्त राजीव रंजन की अध्यक्षता में जिले के सभी बीडीओ और सीओ के साथ समीक्षा बैठक की गई। उपायुक्त ने कहा कि नियमों के सफल कार्यान्वयन के लिए प्रत्येक प्रखंड में संबंधित बीडीओ को नोडल पदाधिकारी बनाया जाएगा। जिला स्तर पर विस्तृत एक्शन प्लान तैयार किया जाएगा, जिसकी निगरानी सर्वोच्च न्यायालय स्तर पर भी होगी। उपायुक्त ने निर्देश दिया कि 31 मई तक प्रत्येक वार्ड में लीड फेसिलिटेटर का चयन सुनिश्चित किया जाए। ये फेसिलिटेटर स्वच्छ भारत मिशन और सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट फ्रेमवर्क के प्रचार-प्रसार के साथ लोगों को कचरा पृथक्करण और वैज्ञानिक निस्तारण के प्रति जागरूक करेंगे。
बैठक की चर्चा बैठक में प्रत्येक वार्ड के लिए नोडल ऑफिसर चिन्हित करने का भी निर्देश दिया गया। उन्हें जून...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.