मिर्जापुर, जून 4 -- लालगंज। तहसील क्षेत्र में कराई जा रही जनगणना अब सरकारी सर्वेक्षण तक सीमित नहीं रह गई है। गांव की गलियों, चौराहों और चाय-पान की दुकानों पर जनगणना चर्चा का प्रमुख विषय बन गई है। जनगणना के दौरान यह तथ्य सामने आया है कि अब गांवों में भी छोटे परिवारों की संख्या में वृद्धि हुई है। संयुक्त परिवारों के चलन का तिलस्म धीरे-धीरे टूट रहा है। जनगणना के बहाने गांवों में सामाजिक बदलाव और लोगों की नई सोच का भी आंकलन किया जा रहा है। प्रगणक घर-घर पहुंचकर जानकारी जुटा रहे हैं। इसी के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में जनगणना को लेकर चर्चाओं का दौर भी तेज हो गया है। यह भी पढ़ें- जनगणना कर्मियों को जानकारी देने से कतरा रहे लोग गांवों की चौपालों, बाजारों और चाय-पान की दुकानों पर लोग परिवारों की बदलती संरचना पर अपने-अपने तर्क रख रहे हैं। कई लोग संयुक...