गांवों में भारतनेट के आठ हजार कनेक्शन दिए
फरीदाबाद, जून 27 -- फरीदाबाद, संवाददाता। फरीदाबाद और पलवल के ग्रामीण क्षेत्रों में भारतनेट परियोजना के तहत आठ हजार से अधिक एफटीटीएच कनेक्शन दिए जा चुके हैं। इससे गांवों में हाई-स्पीड इंटरनेट सेवाओं का तेजी से विस्तार हो रहा है। बीएसएनएल का लक्ष्य हर गांव तक सस्ती और भरोसेमंद डिजिटल कनेक्टिविटी पहुंचाना है। बीएसएनएल फरीदाबाद के वरिष्ठ महाप्रबंधक डॉ. डी.एन. कटयान ने कहा कि बेहतर नेटवर्क संचालन के लिए दोनों जिलों के ग्रामीण क्षेत्रों में 213 ऑप्टिकल लाइन टर्मिनल (ओएलटी) स्थापित किए गए हैं। इनके माध्यम से ग्राम पंचायतों, स्कूलों, आंगनवाड़ी केंद्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, किसान उत्पादक संगठनों और अन्य सरकारी संस्थानों तक ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क पहुंचाया जा रहा है। इससे शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, डिजिटल बैंकिंग और ई-गवर्नेंस सेवाओं को बढ़ावा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.