संभल, फरवरी 2 -- संभल। वित्त मंत्री द्वारा रविवार को पेश किए गए बजट को लेकर ग्रामीण क्षेत्र के लोगों में भी उत्सुकता देखने को मिली। बजट पेश होते ही कई लोग मोबाइल पर इसे लाइव देख रहे थे। युवा, बुजुर्ग और व्यापारी तक सभी इस खबर को अपने-अपने तरीके से समझने में जुटे रहे। खास बात यह रही कि कई लोगों ने बजट के महत्वपूर्ण हिस्सों के स्क्रीन शॉट लेकर सोशल मीडिया पर साझा किए। ग्रामीणों ने कहा कि बजट में अगर खेती, रोजगार और ग्रामीण विकास के प्रस्ताव हों तो उन्हें लाभ मिलेगा। इस बार के बजट को लेकर ग्रामीणों में उम्मीद और उत्साह दोनों दिखे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.