भभुआ, फरवरी 26 -- होली खेलने के लिए डिस्पोजेबल होली थीम वाले प्रिंटेड टी-शर्ट की मांग बढ़ी कुर्तियां, सूट, इंडो-वेस्टर्न ड्रेस, सेमी गरारा, गाउन, नेट, शिफॉन, जार्जेट उपलब्ध (पटना का टास्क) भभुआ, कार्यालय संवाददाता। फागुन की आहट के साथ कैमूर के बाजारों में उल्लास का रंग परवान चढ़ने लगा है। इस बार की होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि स्वदेशी हुनर की गवाह भी बनने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मेक इन इंडिया और वोकल फार लोकल की अपील ने इस बार बाजारों में ड्रैगन (चीन) की चमक फीकी दिख रही है। होली में पारंपरिक सफेद कुर्ता-पायजामा, धोती-कुर्ता, सूती साड़ी पहनने का रिवाज रहा है, जो आज भी जारी है। हालांकि शहर के जैसा गांवों के युवा भी स्टाइलिश कपड़े पसंद करने लगे हैं। लेकिन, इस बार की होली के बाजार में सफेद कुर्ता-पायजामा, धोती-कुर्ता, ...