शाहजहांपुर, मई 21 -- शाहजहांपुर। संचारी रोगों और लू से बचाव को लेकर बुधवार को "आयुष आपके द्वार" कार्यक्रम के तहत जिले की कई ग्राम पंचायतों में जागरूकता शिविर लगाए गए। भीटारा, राजपुर बसेही, लाखोना और मुंडिया नगला में आयोजित शिविरों में लोगों को डेंगू, मलेरिया, दिमागी बुखार और गर्मी जनित बीमारियों से बचाव की जानकारी दी गई। चिकित्सकों ने स्वच्छता बनाए रखने और मच्छरों के प्रजनन स्थलों को नष्ट करने की सलाह दी। शिविरों में 180 से अधिक लोगों को निःशुल्क होम्योपैथिक दवाएं वितरित की गईं। कार्यक्रम जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह के निर्देश पर आयोजित किया गया। यह भी पढ़ें- गांवों में पहुंचा आयुष विभाग, बांटी गई होम्योपैथिक दवाएं

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...