मुजफ्फर नगर, मार्च 27 -- चरथावल/मुजफ्फरनगर। चरथावल ब्लॉक प्रांगण में भाकियू की विशाल पंचायत का आयोजन किया, जिसमें हजारों किसानों ने अपनी समस्याओं को लेकर हुंकार भरी। भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत और राष्ट्रीय महासचिव राजवीर जादौन के मुख्य अतिथि में आयोजित पंचायत में बिजली विभाग, जर्जर सड़कों और आवारा पशुओं का मुद्दा प्रमुखता से छाया रहा। भाकियू नेता राकेश टिकैत ने चेतावनी दी कि किसी भी कीमत पर गांवों में स्मार्ट मीटर नहीं लगने दिए जाएंगे। उन्होंने बिजली विभाग द्वारा किसानों को नोटिस भेजकर दर्ज कराए जा रहे फर्जी मुकदमों को तुरंत बंद करने की मांग की।भाकियू के एनसीआर अध्यक्ष विकास शर्मा ने पंचायत के मंच से घोषणा कि ग्राम चोकड़ा में एक महीने के भीतर और ग्राम कूल्हेड़ी में अगले चार महीनों में नई सहकारी समितियों (कोऑपरेटिव सोसा...