शामली, अप्रैल 4 -- शामली। जिले के विभिन्न लोकल रूटों पर रोडवेज बसों का संचालन जल्द शुरू होने की उम्मीद है। लंबे समय से क्षेत्रीय लोगों द्वारा की जा रही मांग को देखते हुए शासन ने इस दिशा में कदम बढ़ाया है। इसके तहत निजी बस मालिकों से बसों के अनुबंध के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए थे, जिनमें कुल 35 आवेदन प्राप्त हुए हैं। लोकल रूट से संबन्धित लोग लम्बे समय से इस रूटों पर रोडवेज बसों की मांग कर रहें थे। जिसके चलते शासन द्वारा शामली डीपो को निजी बस मालिकों से बसों के अनुबंध के लिए आवेद कराने के लिए कहा था, जिसके चलते अभी तक पूरे जिले से 35 आवेदन विभाग को मिले है। इन आवेदनों पर अंतिम निर्णय लेने के लिए मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में गठित समिति आने वाली 10 अप्रैल के बाद विचार-विमर्श करेगी। समिति बसों की गुणवत्ता, संचालन क्षमता और अन्य आवश्यक ...