गढ़वा, मार्च 30 -- रंका/धुरकी, प्रतिनिधि। जिलांतर्गत विभिन्न गांवों में हाथियों का आतंक है। ताजा घटनाक्रम में जिलांतर्गत रंका थाना के बाहुकुदर और धुरकी थाना क्षेत्र के कदवा उर्फ लिखनी धौरा में हाथियों के झुंड ले दो लोगों को कुचलकर मार डाला। घटना के बाद से उक्त गांवों के आसपास भी लोगों में दहशत का माहौल है। गांवों के लोग वन विभाग से हाथियों को आबादी वाले इलाकों से खदेड़ने की गुहार लगाई है। रंका थानांतर्गत गांव में महुआ चुनने गए हाथियों के झुंड ने 30 वर्षीय युवक मुन्ना सिंह को सोमवार सुबह पटक कर मार डाला। उसके बाद से आसपास के गांवों में जंगली हाथियों के आतंक से ग्रामीणों में दहशत है। ग्रामीणों ने हाथियों के आतंक से निजात दिलाने की गुहार लगाई है। घटना में उसके साथ गए अन्य ग्रामीण भागकर अपनी-अपनी जान बचाने में सफल रहे। पंचायत के मुखिया इजहार अ...