प्रयागराज, अप्रैल 28 -- प्रयागराज। एसएस खन्ना गर्ल्स डिग्री कॉलेज के उन्नत भारत अभियान के तहत दुबावल उपरहार और ककरा उपरहार गांवों में ग्राम चौपाल का आयोजन हुआ। उद्देश्य ग्राम प्रधान व ग्रामीणों से संवाद कर विकास की रूपरेखा तैयार करना रहा। कार्यक्रम में जलभराव, पेयजल, बेरोजगारी, असिंचित भूमि व स्वच्छता जैसी समस्याएं उठीं। डॉ. नेहा राय सहित टीम ने समाधान के सुझाव लिए। निर्णय लिया गया कि ग्रामीणों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कौशल विकास प्रशिक्षण व स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से रोजगारपरक योजनाएं चलाई जाएंगी, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत हो सके। यह भी पढ़ें- नालंदा खुला विश्वविद्यालय की टीम ने धरहरा गांव का किया भ्रमण
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.