गोपालगंज, दिसम्बर 20 -- गोपालगंज। रेडियो वर्षा और स्मार्ट एनजीओ के संयुक्त तत्वावधान में जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में 'सेहत सही लाभ कई' नामक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इस कार्यक्रम के तहत रेडियो वर्षा की टीम गांव गांव घूमकर लोगों को स्वास्थ्य, पोषण, मातृ एवं शिशु देखभाल से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दे रही है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को जागरूक कर उन्हें समाज में स्वास्थ्य का संदेशवाहक बनाना है। रेडियो वर्षा की टीम आरजे श्वेता के नेतृत्व में सदर प्रखंड गोपालगंज में लगातार जागरूकता कार्यक्रम चला रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...