कन्नौज, मार्च 13 -- छिबरामऊ, संवाददाता। विकास खंड क्षेत्र की दो ग्राम पंचायतों में चौपालों का आयोजन किया गया। यहां पहुंचे ग्रामीणों ने गांवों में प्रतिदिन सफाई कार्य कराए जाने की मांग को लेकर शिकायतीपत्र सौंपे। ग्राम पंचायत सरदामई में खंड विकास अधिकारी दीपांकर आर्य की मौजूदगी में चौपाल का आयोजन किया गया। यहां पहुंचे ग्रामीणों ने तमाम समस्याओं को रखा। इस दौरान एक ग्रामीणों ने गांव में प्रतिदिन साफ-सफाई कराए जाने को लेकर शिकायतीपत्र सौंपा तथा एक ग्रामीण ने गांव में तालाब की सफाई कराए जाने की मांग की। इसके अलावा दो ग्रामीणों ने पेंशन दिलाए जाने, एक महिला ने समूह से जुड़ने को अपनी समस्या को रखा। बीडीओ ने सभी की शिकायतों के शीघ्र निस्तारण कराए जाने को लेकर भरोसा दिया। वहीं चौपाल के दौरान अन्न प्राशन कार्यक्रम भी कराया गया। इसके बाद उन्होंने पं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.