गांवों में खुलेंगे 44 नए उप स्वास्थ्य केंद्र, शासन से मिली मंजूरी
प्रयागराज, जुलाई 13 -- प्रयागराज। ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने के लिए जिले में 44 नए उप स्वास्थ्य केंद्र बनाए जाएंगे। शासन ने इसके लिए मंजूरी दे दी है। जिला पंचायत को बजट जारी करने का निर्देश भी दिया गया है। इसी महीने इन उप स्वास्थ्य केंद्रों के निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू करा दी जाएगी। प्रशासन ने जिले के प्रत्येक ब्लॉक में उप स्वास्थ्य केंद्रों के लिए स्थान चिह्नित कर लिए हैं। पहले चरण में 44 केंद्र बनाए जाएंगे। जरूरत के अनुसार आने वाले समय में इनकी संख्या और बढ़ाई जाएगी। नए उप स्वास्थ्य केंद्रों में ग्रामीणों को प्राथमिक स्वास्थ्य जांच, टीकाकरण, गर्भवती महिलाओं की देखभाल, बच्चों का इलाज और जरूरी दवाओं की सुविधा उपलब्ध होगी। अधिकारियों का कहना है कि उप केंद्रों के शुरू होने से स्वास्थ्य सेवाएं गांव-गांव तक पह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.