पीलीभीत, फरवरी 19 -- पीलीभीत। देश को टीबी मुक्त बनाने के लिए एक बार फिर से संघन सौ दिवसीय क्षय रोगी खोजो अभियान शुरु किया गया है। इसके तहत टीम गांवों में कैंप लगाकर लोगों की जांच कर रहीं हैं। लक्षण पाए जाने पर उनको क्षय रोग केंद्र पर भेजा जा रहा है। गांव में संदिग्ध टीबी मरीजों की पहचान करने के लिए शासन से मिले निर्देश पर सीएमओ ने क्षय रोग से संबंधित कर्मियों को खोज करने के लिए लगाया है। जिला क्षय रोग केंद्र की टीम के साथ ही सीएचसी स्तर पर तैनात टीम भी गांवों में जांच कर रही है। टीम गांवों में पार्टेबिल एक्स-रे मशीन से संदिग्ध लोगों की जांच की जा रही है। जांच के दौरान लक्षण पाए जाने पर उनको अन्य जांच के लिए मुख्यालय भेजा जा रहा है। सीएमओ डॉ. आलोक कुमार ने बताया कि अभियान के तहत टीम प्रत्येक गांवों में जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...