गांवों में कचरा प्रबंधन की बदलेगी तस्वीर, 116 ग्राम पंचायतों को मिले 2.30 करोड़
कन्नौज, सितम्बर 19 -- कन्नौज, संवाददाता। जिले की ग्राम पंचायतों में अब ठोस और तरल कचरे के बेहतर निस्तारण की व्यवस्था को तेजी मिलेगी। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण फेज-02 के तहत 116 ग्राम पंचायतों के लिए 2 करोड़ 30 लाख 39 हजार 996 रुपये की लिमिट जारी की गई है। इस धनराशि से गांवों में स्वच्छता और कचरा प्रबंधन से जुड़े कार्य कराए जाएंगे। जिला पंचायत राज अधिकारी राजेंद्र प्रकाश ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन के लिए राज्य स्तर से एसएनए-स्पर्श प्रणाली के माध्यम से जनपद स्तर पर धनराशि की लिमिट आवंटित की गई है। ग्राम स्वच्छता कार्ययोजना के तहत कराए गए और प्रस्तावित कार्यों के लिए संबंधित ग्राम पंचायतों को यह लिमिट जारी की गई है। यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: धनराशि खर्च नहीं करने पर 17 पंचायत सचिवों का वेतन रोका जिलाधि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.